Create your Account
Big Accident : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस; 10 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
Big Accident : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भयावह सड़क दुर्घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसभा से वापस लौट रही एक प्राइवेट बस उमरानाला चौकी क्षेत्र के चिखली गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है।
Big Accident : बस में सवार थे करीब 50 लोग
बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, जो छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन और मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
Big Accident : 10 मौतें, 30 घायल
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। आठ एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। शेष 30 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक और घायल करेर, ग्वारा और भण्डारकुण्ड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
Big Accident : ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई कई जानें
हादसे की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण और अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने घायलों के इलाज की विस्तार से जानकारी ली और चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पुलिस ने समय पर आठ एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई जानें बचाई जा सकीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा से लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता पहुंचाने और घायलों के उचित इलाज का भरोसा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है
Related Posts
More News:
- 1. UP: यूपी सरकार का बड़ा फैसला: पुच एआई के साथ 25 हजार करोड़ का एमओयू रद्द
- 2. Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- 3. CG News : पिकनिक मनाने गए थे 7 दोस्त, तालाब में डूबने से दो की मौत
- 4. Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेंगे पैन कार्ड के नियम, आवेदन और अपडेट प्रक्रिया होगी सख्त, जानें क्या-क्या बदलने वाला है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

