Create your Account
CG News : शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी पर झूलती मिली लाश
- Rohit banchhor
- 10 May, 2026
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
CG News : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे, लेकिन अचानक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में परसतराई गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा- प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय
- 2. CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
- 3. Mahakaal Darshan : घर बैठे करें बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
- 4. Bihar News : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी-भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

