Create your Account
CG Crime : मुआवजे के पैसों के लालच में बेटा बना हैवान, मसाला पीसने वाले लोढ़े से मां की कर दी हत्या
CG Crime : सूरजपुर। जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद और पैसों के लालच में अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। मामला लटोरी चौकी क्षेत्र के गजाधरपुर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, डिगम्बर चेरवा अपनी 50 वर्षीय मां फलेन बाई के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिता की कुएं में गिरने से हुई मौत के बाद मिले मुआवजे की रकम को लेकर आरोपी अक्सर अपनी मां से विवाद करता था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने के कारण वह लंबे समय से नाराज चल रहा था।
घटना वाले दिन भी आरोपी ने अपनी मां से खाना मांगा। इस पर मां ने खुद खाना निकालकर खाने की बात कही। बस इसी बात पर आरोपी का गुस्सा भड़क उठा। गुस्से में आकर उसने घर में रखे मसाला पीसने वाले लोढ़े से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल फलेन बाई को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 4. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

