Create your Account
CG Suspended : ड्यूटी से गायब पटवारी पर गिरी गाज, एक महीने की अनुपस्थिति पर सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
CG Suspended : बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बिना सूचना के एक माह से अधिक समय तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर पटवारी चंद्रप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर की गई। जारी आदेश के अनुसार, राजस्व अनुभाग सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 26, ग्राम धोधा के पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित थे, जिससे कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे।
प्रशासन ने इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के विरुद्ध मानते हुए सिमगा एसडीएम द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Assembly Bye-Election Date: अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगा मतदान, EC ने किया 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
- 2. Gary Kirsten : टी20 विश्व कप 2026 खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- 3. Report: विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा में नंबर वन है भारत, विदेशी नागरिकों की भी की मदद, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- 4. Raipur City News: होली पर शराब चाहिए, "डोंट वरी" आबकारी विभाग हैं न, सभी ब्रांड्स का फुल स्टाक, किराये की गाड़ियों में पहुंचा रहे हैं शराब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

