Ram Mandir: अयोध्या में हनुमान जयंती पर होगा भव्य आयोजन, विनय कटियार करेंगे ध्वजारोहण, 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित
Ram Mandir: अयोध्या: अयोध्या में स्थित राम मंदिर परिसर के परकोटा क्षेत्र के हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2026) के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी अगुवाई ‘बजरंगी’ के नाम से प्रसिद्ध विनय कटियार (Vinay Katiyar) करेंगे। इस आयोजन में बजरंग दल के पूर्व संयोजकों, लगभग 50 साधु-संतों और 200 से अधिक विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन में बजरंगदल (Bajrang Dal) की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस कार्यक्रम को खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहली बार बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को इस तरह मंच देना, आंदोलन से जुड़े सभी पक्षों को सम्मान देने और साथ लेकर चलने का संकेत है।
Ram Mandir: गौरतलब है कि बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी, लेकिन मंदिर निर्माण से जुड़े कई कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी कम रही, जिससे उनकी नाराजगी भी सामने आई थी। ऐसे में इस आयोजन में उन्हें प्रमुख भूमिका देना संगठनात्मक समन्वय और पुराने मतभेद दूर करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जैभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) सहित कई प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिनका राम मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है।

