Create your Account
CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
- Rohit banchhor
- 01 Apr, 2026
पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News : धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की फांसी लगाने से मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मंगलवार शाम से लापता दोनों की लाश बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ से लटकी मिली।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवती महुआबहार गांव की दसवीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग थी, जबकि युवक गेंदाभर्री गांव का 20 वर्षीय मानेस मरकाम था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और कल शाम से ही वे अपने-अपने घरों से लापता थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस खेत में आत्महत्या की गई, वह युवती के पिता का था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फांसी से शव को उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले ने गांव में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
- 2. UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा अनियंत्रित कैंटर, मासूम समेत 3 की मौत
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- 4. CAIT Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावनाएं : अमर पारवानी, CAIT प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से मुलाकात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

