Breaking News
:

CG News : पापा राव मीडिया के सामने किया गया पेश : हथियार और कारतूसों के जखीरे दिखाए, DGP ने संविधान की प्रतियां देकर किया स्वागत

CG News

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को बुधवार को बड़ा सफलता मिली। बस्तर क्षेत्र में बचे आखिरी बड़े नक्सली कैडर पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ जगदलपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 7 महिला नक्सली और 11 पुरुष शामिल हैं।


CG News : हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद

नक्सलियों ने सरेंडर के समय AK-47 सहित 12 अत्याधुनिक हथियार, बड़ी मात्रा में कारतूस और कुछ नकदी भी सौंप दी। पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम ने सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत करते हुए उन्हें संविधान की प्रतियां भेंट कीं।


CG News : सरेंडर से पहले जारी किया था वीडियो

आत्मसमर्पण करने से पहले पापा राव ने एक वीडियो बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलने के कारण कई साथी मुख्यधारा में आने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते कैंप और संगठन की गतिविधियों पर पड़ रहे असर को देखते हुए उन्होंने हथियार छोड़ने का फैसला लिया। पापा राव ने स्पष्ट कहा कि अब चुनावी राजनीति से दूर रहकर लोकतांत्रिक तरीके से जनता की सेवा करना चाहते हैं।


CG News : DGP का स्वागत

पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम ने सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह सरेंडर बस्तर में नक्सल समस्या के समाप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सरेंडर छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल मुक्त राज्य बनाने की नीति का बड़ा सफल परिणाम माना जा रहा है। पापा राव जैसे बड़े नक्सली लीडर के सरेंडर से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us