Breaking News
:

बिग ब्रेकिंग: Naxal Papa Rao Surrender: 25 लाख इनामी कमांडर पापा राव 17 नक्सलियों के साथ करेगा सरेंडर, सीएम ने कहा- ये मोदी के संकल्प की सफलता

रायपुर/जगदलपुर। Naxal Papa Rao Surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात नक्सली कमांडर पापा राव आज अपने साथियों के साथ सरेंडर करने वाला है।

रायपुर/जगदलपुर। Naxal Papa Rao Surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात नक्सली कमांडर पापा राव आज अपने साथियों के साथ सरेंडर करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, वह करीब 17 नक्सलियों के साथ बीजापुर पहुंच सकता।


Naxal Papa Rao Surrender: पापा राव को सुनाम चंद्रैया, मंगू दादा और चंद्रन्ना जैसे नामों से भी जाना जाता है। वो AK-47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा। सुरक्षा एजेंसियों की टीम उसे लेने के लिए इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों की ओर पहले ही रवाना हो चुकी है।


Naxal Papa Rao Surrender: पापा राव नक्सल नेतृत्व का बड़ा चेहरा 


पापा राव करीब 25 लाख रुपए का इनामी पापा राव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) का सदस्य और वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रभारी रहा है। बस्तर में कई बड़े हमलों और IED ब्लास्ट की साजिश में भी उसका नाम सामने आ चुका है।


Naxal Papa Rao Surrender: बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की तय डेडलाइन के बीच सुरक्षा बलों का दबाव लगातार बढते जा रहा है। इसी के चलते पापा राव ने सरेंडर का रास्ता चुना।


Naxal Papa Rao Surrender: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की सफलता: सीएम विष्णुदेव साय


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और केंद्र की रणनीति का असर बताया है। उनका कहना है कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। अगर पापा राव का सरेंडर होता है, तो इसे बस्तर में नक्सल नेतृत्व पर आखिरी बड़ी चोट माना जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us