Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत, मौके पर पुलिस टीम रवाना
- Pradeep Sharma
- 23 Mar, 2026
Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र एक बार और अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस को सोमवार तड़के ही पुख्ता खबर मिली कि नवीन घटगांव
Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र एक बार और अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस को सोमवार तड़के ही पुख्ता खबर मिली कि नवीन घटगांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है।
Opium Cultivation in Chhattisgarh: मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP शशिमोहन सिंह ने दो विशेष टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। उनके साथ अनुभवी निरीक्षकों के अलावा FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के एक्सपर्ट्स भी मौके पर भेजे गए हैं।
Opium Cultivation in Chhattisgarh: हफ्ते भर में दूसरा मामला
बता दें कि रायगढ़ जिले में महज एक हफ्ते के भीतर अफीम की खेती का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी एक थाना क्षेत्र में ऐसी ही कार्रवाई हुई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है।
Opium Cultivation in Chhattisgarh: लैलूंगा में अफीम की खेती किए जानें के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता है। नवीन घटगांव की सूचना पर विशेष टीमें भेजी गई हैं, जल्द ही कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सामने आएगा।

