India won T20 WC 2026 Title: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
India won T20 WC 2026 title: अहमदाबाद। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता और कुल मिलाकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
India won T20 WC 2026 Title: पावरप्ले में भारत की धमाकेदार शुरुआत
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेज रन बनाए। पावरप्ले के छह ओवरों में भारत ने बिना विकेट खोए 92 रन बना डाले। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
India won T20 WC 2026 Title: अभिषेक, संजू और ईशान की तूफानी पारियां
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 89 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। वहीं ईशान किशन ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 23 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
India won T20 WC 2026 Title: शिवम दुबे की दमदार फिनिशिंग
पारी के अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग की। उन्होंने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम के स्कोर को 255 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को एक-एक विकेट मिला।
India won T20 WC 2026 Title: लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई न्यूजीलैंड
256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने अहम विकेट गंवा दिए। फिल एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन सस्ते में आउट हो गए। हालांकि टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेलकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
Let the celebrations begin 🤩
India are #T20WorldCup 2026 champions 🏆 pic.twitter.com/zGgQtwODwH
India won T20 WC 2026 Title: भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
India won T20 WC 2026 Title: लगातार दूसरी बार चैंपियन बना भारत
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इतिहास रच दिया। साथ ही भारत तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम भी बन गया।

