Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेंगे पैन कार्ड के नियम, आवेदन और अपडेट प्रक्रिया होगी सख्त, जानें क्या-क्या बदलने वाला है
Pan Card New Rules: नई दिल्ली: पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जिसका उपयोग लगभग सभी वित्तीय कार्यों में किया जाता है। इसके बिना बैंकिंग, टैक्स और कई अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने या उसमें कोई संशोधन कराने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से इससे जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं।
Pan Card New Rules: अभी तक पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी सरल है और इसे आधार कार्ड के जरिए आसानी से तैयार किया जा सकता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यह प्रक्रिया थोड़ी सख्त हो जाएगी। अब केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आवेदन के दौरान अन्य दस्तावेज भी अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। इनमें वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
Pan Card New Rules: अलावा, नाम से संबंधित नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड पर वही नाम प्रिंट होगा, जो आधार कार्ड में दर्ज है। ऐसे में अगर आपके आधार में नाम या उसकी स्पेलिंग गलत है, तो उसे पहले ही ठीक करवा लेना जरूरी होगा, वरना पैन कार्ड में भी वही त्रुटि दोहराई जाएगी।
Pan Card New Rules: साथ ही, पैन कार्ड के लिए इस्तेमाल होने वाले मौजूदा आवेदन फॉर्म भी बदल दिए जाएंगे। 1 अप्रैल के बाद पुराने फॉर्म मान्य नहीं होंगे और नए फॉर्म के जरिए ही आवेदन या अपडेट किया जा सकेगा। इसलिए समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लेना समझदारी होगी।

