IPL-RR-Shane Warne: 15,000 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, शेन वॉर्न के इन्वेस्टमेंट से परिवार को मिलेगा करोड़ों का फायदा, जानिए क्यों ?
IPL-RR-Shane Warne: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की बढ़ती वैल्यूएशन ने सभी का ध्यान खींचा है। हाल ही में फ्रेंचाइजी की कीमत करीब 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जिसके साथ ही दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का निवेश फिर चर्चा में आ गया है। यह निवेश आज एक बड़ी सफलता की कहानी बन चुका है।
IPL-RR-Shane Warne: शेन वॉर्न ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ खिलाड़ी, कप्तान और मेंटर के रूप में जुड़कर नई शुरुआत की थी। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम के क्रिकेट संचालन का पूरा जिम्मा सौंपा था। इसके बदले वॉर्न को न सिर्फ भुगतान मिला, बल्कि हर सीजन के लिए 0.75% की हिस्सेदारी भी दी गई। चार सीजन तक टीम के साथ रहने के बाद उनकी कुल हिस्सेदारी 3% तक पहुंच गई।
IPL-RR-Shane Warne: वॉर्न ने इस भरोसे को सही साबित करते हुए 2008 में अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाने वाली टीम को चैंपियन बनाया। यह जीत आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है।
IPL-RR-Shane Warne: हालिया सौदे के बाद राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू बढ़ने से वॉर्न की 3% हिस्सेदारी की कीमत अब लगभग 450 से 460 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह निवेश न केवल उनके दूरदर्शी फैसले को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ आर्थिक समझ में भी शानदार उदाहरण पेश किया। उनके इस फैसले का लाभ अब उनके परिवार और विरासत को मिल रहा है।

