Breaking News
:

CG News : तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, अवैध बंदूक भी बरामद

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के केशकाल वनमंडल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल की तस्करी में लिप्त एक बड़े गिरोह को धर दबोचा है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में तेंदुए की खाल के अलावा शिकार में इस्तेमाल की गई भरमार बंदूक भी बरामद की गई है।


CG News : कार्रवाई कैसे हुई?

वन विभाग की टीम ने एक कर्मचारी को खरीदार बनाकर तस्करों से संपर्क किया। जैसे ही आरोपियों ने मोटरसाइकिल और एक वाहन में तेंदुए की खाल लेकर रसगांव-बड़ेडोंगर मार्ग स्थित ग्राम बैलगांव पहुंचे, टीम ने उन्हें घेर लिया। मौके पर ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तेंदुए का शिकार लगभग 7 महीने पहले अवैध भरमार बंदूक से किया गया था। उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी को अगले दिन नारायणपुर जिले के ग्राम बोरावण्ड से गिरफ्तार किया गया और शिकार में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त कर ली गई।


CG News : बरामद खाल की डिटेल

बरामद तेंदुए की खाल की लंबाई 195 सेंटीमीटर और चौड़ाई 45 सेंटीमीटर बताई गई है। गिरफ्तार सभी 9 आरोपी कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों के निवासी हैं।


CG News : वन विभाग की सख्ती

वनमंडलाधिकारी दिव्या गौतम के निर्देशन में सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार की वन एवं वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के तहत जैव विविधता की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us