Breaking News
Create your Account
Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव चौक में चार माह की गर्भवती महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण घनश्याम आहूजा सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल, जो चार माह की गर्भवती हैं, के साथ कथित संस्था से जुड़ी किरण आहूजा अपने साथियों के साथ पहुंची और विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता का मोबाइल फोन और उसका पालतू कुत्ता भी छीन लिया गया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने संस्था का नाम लेते हुए उसे धमकाया और खुलेआम हंगामा किया।
घटना के बाद पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने किरण घनश्याम आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर संस्था का हवाला देकर लोगों से विवाद और मारपीट करते हैं और मामला थाने तक पहुंचने पर उसी का सहारा लेकर बचने की कोशिश करते हैं।
फिलहाल मुख्य आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 2. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 3. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 4. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

