Create your Account
CG Crime : पत्नी की हत्या के बाद ‘करंट’ से मौत दिखाने की खौफनाक चाल नाकाम, आरोपी पति गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
CG Crime : जांजगीर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अवैध संबंध के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसे हादसा दिखाने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी महेंद्र कुमार मिरी ने 28-29 अप्रैल की रात अपनी पत्नी ललिता मिरी का गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसने सबूत छिपाने के लिए बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में इमर्शन रॉड चालू कर शव को उसके पास रख दिया, ताकि मामला करंट लगने से मौत जैसा लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में पत्नी की जान ले ली।
इसके बाद उसने बड़ी चालाकी से पूरी घटना को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह योजना ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 4. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

