Breaking News
:

CG News: उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा: शिक्षा की नई लहर, 70 पार उम्र में भी दी परीक्षा, कसेकेरा संकुल के 152 शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

CG News

CG News

CG News: बागबाहरा: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को देशभर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 152 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। बागबाहरा विकासखंड के संकुल केंद्र कसेकेरा में इस परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें कसेकेरा, कछारडीह, टेंगराही, टोंगोपानी कला और टोंगोपानी खुर्द शामिल हैं। परीक्षार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा देने का अवसर दिया गया, जबकि प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया था।


CG News: इस आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भुपेश्वरी साहू और ब्लॉक नोडल अधिकारी ममता चक्रधारी के निर्देशन में परीक्षा का सफल संचालन किया गया।


CG News: शासकीय प्राथमिक शाला कसेकेरा केंद्र में सर्वाधिक 106 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संस्था की प्रधानपाठक अर्चना चंद्राकर और सहायक शिक्षक पंकज सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से 70 वर्षीय सोनसिंग और 68 वर्षीय जुगरी बाई जैसे वरिष्ठ नागरिकों ने भी साक्षरता परीक्षा में भाग लेकर शिक्षा के प्रति अपनी लगन का उदाहरण प्रस्तुत किया।


CG News: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी एवम संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, केंद्राध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्राकर, अजय कुमार भतपहरी, खेमूप्रसाद दीवान, खगेश्वर राजपूत एवम सहायक शिक्षक दामिनी हरपाल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us