Kuldeep-Vanshika: पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Kuldeep-Vanshika: मथुरा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी नई दुल्हन वंशिका के साथ बुधवार को मथुरा के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। नवविवाहित जोड़े ने यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
Kuldeep-Vanshika: मंदिर में भक्ति का दिव्य माहौल
कुलदीप यादव और वंशिका के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखा गया। मंदिर के सेवायत सांवरिया गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। पूजा के दौरान ठाकुरजी के जयकारों और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा मंदिर भक्ति के दिव्य वातावरण में डूबा रहा। कुलदीप और वंशिका भाव-विभोर नजर आए। पूजन के बाद दोनों ने मंदिर प्रशासन और सेवायतों का आभार व्यक्त किया।
#KuldeepYadav ने पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी के किए दर्शन
.
.
.#kuldeepyadav #vrindavan #kuldeepvanshika #vanshikachadha pic.twitter.com/thQvf4YIhm
Kuldeep-Vanshika: शादी के बाद पहला धार्मिक दौरा
कुछ दिनों पहले ही कुलदीप यादव का विवाह वंशिका सिंह के साथ संपन्न हुआ था। शादी के तुरंत बाद नवदंपति बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले शनिवार को दोनों कानपुर में संत निरंकारी मिशन के समागम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी का आशीर्वाद लिया था।
Kuldeep-Vanshika: रिसेप्शन में सियासी और क्रिकेट हस्तियों का जमघट
कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में सितारों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में आयोजित रिसेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी ने नवदंपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

