Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
Rajya Sabha 2026: नई दिल्ली। देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 9 नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस बार संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है।
Rajya Sabha 2026: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होगा चुनाव
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है और उम्मीदवारों के चयन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
बीजेपी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय प्रभाव वाले नेताओं को टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का उद्देश्य राज्यसभा में मजबूत उपस्थिति बनाए रखना है।
Rajya Sabha 2026: बिहार से नितिन नवीन को मिला टिकट
बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। बिहार की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और संगठन स्तर पर भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
Rajya Sabha 2026: पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। राहुल सिन्हा राज्य में बीजेपी के प्रमुख और अनुभवी चेहरों में गिने जाते हैं।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Assembly Elections: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, 140 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, मोदी के दौरे से पहले जारी हो सकती है पहली सूची
- 2. Gold and Silver Prices: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका, जानिए लेटेस्ट रेट्स
- 3. CG Crime : चरित्र शंका में खून से लाल हुआ घर, पति ने ‘दौली’ से पत्नी का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

