Create your Account
MP News : झोला छाप डॉक्टर की दरिंदगी, युवती से फर्जी शादी कर 10 महीने तक किया शोषण, निकला पहले से शादीशुदा और 3 बच्चों का बाप
- Rohit banchhor
- 25 Mar, 2026
डॉक्टर ने युवती के भरोसे का कत्ल करते हुए उसे 10 महीने तक शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार बनाया।
MP News : मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक शर्मसार मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर जैसे पवित्र पेशे की छवि को धूमिल कर दिया। यहां एक झोला छाप डॉक्टर ने युवती के भरोसे का कत्ल करते हुए उसे 10 महीने तक शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार बनाया।
जनवरी 2025 में पीड़िता इलाज के लिए डॉक्टर अरविंद कुमार गौड़ के क्लीनिक पहुँची। इलाज के बहाने उसने युवती के भरोसे में घुसकर प्यार का मायाजाल बुनना शुरू कर दिया। मार्च 2025 में बिना सात फेरों और बिना गवाहों के उसने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी स्वीकार कर लिया। जून 2025 से जनवरी 2026 तक किराए के कमरे में हर दिन युवती का शारीरिक शोषण होता रहा।
सच्चाई तब उजागर हुई जब युवती बीमार होकर अपने घर लौटी। फोन बंद और नंबर ब्लॉक मिलने के बाद जब युवती सच्चाई जानने डॉक्टर के गांव ‘चिराव’ पहुँची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस शख्स को वो अपना सर्वस्व मान चुकी थी, वो पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का बाप निकला। न्याय की लड़ाई में युवती ने नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यूपी के प्रयागराज में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस घटना ने समाज में भरोसे और सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है, यह चेतावनी देते हुए कि कभी-कभी वही लोग जो दूसरों की देखभाल करने का दावा करते हैं, वही सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पटाखा गोदाम लगी आग, लगातार धमाकों से दहला रामपुर, मची अफरा-तफरी
- 2. World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- 3. Team India: वनडे में 400+ रन बनाने के मामले में भारत बना नंबर वन, साउथ अफ्रीका की बराबरी की
- 4. Sunday Horoscope: रविवार को वृषभ राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

