Create your Account
CG Accident : शादी की खुशियां बनीं मातम, यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत
CG Accident : धमधा। छत्तीसगढ़ के धमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को पलभर में गम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम गीरोधा निवासी 48 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव और बेरला के खमतराई निवासी 35 वर्षीय पीतांबर उर्फ भोले के रूप में हुई है। दोनों बरहापुर से धमधा की ओर एक शादी में जा रहे थे, तभी रास्ते में लक्ष्मी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
- 2. US-Israel Iran War: युद्ध अगर लंबा खींचा तो क्या होगा ईरान का रुख, क्या शर्तों के आगे झुकेगी दुनिया, क्या कहते है अयातुल्लाह हाकिम अली इलाही
- 3. Odisha Congress : ओडिशा में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन विधायकों को किया सस्पेंड
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

