Create your Account
Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
- Pradeep Sharma
- 13 Mar, 2026
Bihar News: पटना। Bihar Assembly Bomb Threat: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष
Bihar News: पटना। Bihar Assembly Bomb Threat: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। उन्होंने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस मामले की जानकारी मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तुरंत दी जाए।
Bihar News: साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे विधानसभा परिसर की तत्काल जांच कराने के आदेश दिए गए। बता दें, ये धमकी जब मिली जब 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना प्रस्तावित है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Bihar News: महाराष्ट्र विधान भवन को भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले महाराष्ट्र विधान भवन और मुंबई के अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘‘मिसाइल और बम हमलों” की धमकी वाले एक ईमेल के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। बम की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने जारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। लेकिन, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 2. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 3. MP News : पंवासा में महिला पेडलर सहित चार तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त
- 4. CG Road Accident: सुबह सैर सपाटे पर निकली 2 महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, ड्राइवर मौके से फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

