Create your Account
Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सिलेंडर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
Raipur City News : रायपुर। गैस किल्लत और अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 45 गैस सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा के सामने तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर सफेद पिकअप वाहन (CG 04 QK 6282) में सिलेंडर रखकर ग्राहकों की तलाश की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में 37 भरे और 8 खाली सिलेंडर बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 74 हजार रुपये बताई गई, जबकि पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिनेश्वर प्रसाद साहू (32, कुरूद) और लादूराम (29, जोधपुर, राजस्थान) के रूप में हुई। दोनों कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके और पूछताछ में बताया कि सिलेंडर मालिक भूपेश्वर प्रसाद साहू हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वाहन और सिलेंडर जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की। मामला खाद्य विभाग से संबंधित होने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को सुपुर्द कर दी गई।
Related Posts
More News:
- 1. US Embassy in Karachi: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 10 की मौत,कई घायल
- 2. President Murmu met Premananda Maharaj: राधा केली कुंज आश्रम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कहकर किया स्वागत, वृंदावन दौरे की तस्वीरें आईं सामने
- 3. MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार
- 4. CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

