Create your Account
MP News : सिंचाई विभाग की पुरानी इमारत की दीवार ढहने से मजदूर की मौत, ईंट निकालने के दौरान हुआ हादसा
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिंचाई विभाग के खंडहर इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने अपराध कायम कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में कार्यरत नरहर पटेल ने मजदूर धनीराम झरिया 50 वर्ष को ईंट निकालने के लिए बुलाया था। इसी दौरान खंडहर इमारत की दीवार अचानक गिर गई और मजदूर धनीराम की मलबे में दबने से जान चली गई। स्थानीय लोगों ने धनीराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीणजन इक्ट्ठा हुए और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों-ग्रामीणजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासी छोटेलाल झारिया ने बताया कि ईंट निकालते समय अचानक दीवार गिरी और धनीराम मलबे में दब गया।
यह देख उसे बचाने के लिए पहुंचे, थोड़ी देर तक सांस चल रही थी, लेकिन कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Accident : ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, डीजल टैंक फटने से दोनों वाहन जलकर राख, चालक जिंदा जले
- 2. MP Police Admit Card: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- 3. IndiGo flight Lightning strikes: कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
- 4. Gold Seizer from IndiGo Aircraft : टॉयलेट के स्पीकर में छिपा था करोड़ों का खजाना, दुबई से आई फ्लाइट में मिला 4.26 करोड़ रुपये का सोना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

