Create your Account
UP Accident : दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 1 घायल
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
UP Accident : बांदा। महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत ने खौफनाक रूप ले लिया। गिट्टी भरे ट्रक और खाली ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग के कारण वाहन के अंदर फंसे चालक और परिचालक बाहर नहीं निकल पाए और तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मृतक दोनों ट्रक चालकों सुरेश पांडे (55), सूरज नाथ और क्लीनर सनी हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना ओवरटेक करते समय हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। यह हादसा सड़क पर रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणाम को उजागर करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 2. 8th Pay Commission: 18,000 से सीधे 34,560! केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में आया बड़ा अपडेट
- 3. CG Breaking: बिना लाइसेंस चल रहा था पेप्सिको कंपनी का बॉटलिंग प्लांट, कंपनी सील, स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना के सैंपल की होगी जांच
- 4. Sanju Samson: T20 वर्ल्डकप के हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मानित, नॉकआउट मुकाबलों में खेली मैच जिताऊ पारियां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

