Create your Account
MP News : एडवेंचर फन पार्क में लगी भीषण आग, वेल्डर की जलकर मौत, शेड में मिला जला कंकाल
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।
MP News : जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के चूल्हा गोलाई स्थित फनिंगो एडवेंचर एरिना में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। आग के दौरान पार्क का शेड और फन क्लब देखते ही देखते स्वाहा हो गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग वेल्डिंग कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट या स्पार्क से लगी। मृतक की पहचान फन पार्क से जुड़े वेल्डर के रूप में की जा रही है। हादसे के समय पार्क में बच्चे या अन्य विजिटर्स मौजूद नहीं थे, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि टली।
फायर ब्रिगेड की टीम को शेड तोड़कर अंदर घुसना पड़ा और कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वेल्डिंग कार्य में लापरवाही के पहलुओं की छानबीन कर रही है। फनिंगो एडवेंचर पार्क में बच्चों और युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और गेम जोन आयोजित होते हैं। आग से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. मैक्सिको ने FIFA World Cup 2026 का ओपनिंग मैच जीता, रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया, देखें जश्न का वीडियो
- 2. PM Kisan Yojana 23rd installment : PM-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी : 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 18,880 करोड़ रुपये
- 3. CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ आउट, ICAI ने जारी किया परिणाम, नूर सिंगला बनें ऑल इंडिया टॉपर
- 4. CG News : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

