Create your Account
IAS Posting : रजत बंसल बने CM सचिवालय में विशेष सचिव, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IAS Posting : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस रजत बंसल आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के रूप में कार्य करेंगे। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे।

वहीं 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा और उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फ्रिज ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत
- 2. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन के साथ, देखें लाइव
- 3. Custodial death: परसकोल हत्याकांड: कस्टडी में ग्रामीण की मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- 4. Raipur City News: एलायंस एयर की रायपुर-रीवा नई फ्लाइट सेवा 17 मार्च से,जानें फ्लाइट शेड्यूल और फेयर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

