Create your Account
Pm Narendra Modi Meeting With State Cm: मोदी कल करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा तैयारियों पर होगी चर्चा
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
बैठक में पीएम मोदी की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।
PM Modi Meeting On West Asia War: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 जनवरी की शाम पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच राज्यों की तैयारियों और योजना की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात करेंगे। बैठक में पीएम मोदी की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।
साथ ही केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा करेगी। इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
बैठक में ईंधन को लेकर हो सकती है चर्चा-
प्रधानमंत्री की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा प्रमुख मुद्दा रहेगा। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही युद्ध के चलते समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को बाधित होने से बचाने की रणनीति पर भी विचार किया जा सकता है।
सर्वदलीय बैठक कर चुकी है सरकार-
बता दें कि, इससे पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार और विपक्ष, दोनों पक्षों के सुझावों को विस्तार से सुना गया। रिजिजू ने आगे बताया कि कई सदस्यों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गैस और पेट्रोलियम सप्लाई को लेकर जानकारी मांगी थी। इस पर सरकार ने बताया कि भारत पहले ही चार जहाज लाने में सफल रहा है, जिससे स्थिति को लेकर भरोसा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से विपक्षी सदस्य संतुष्ट नजर आए।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नीट परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा तट पर मिला शव, बड़वाह पुल से कूदने की आशंका
- 2. UP News : CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 से पहले यूपी में अराजकता और अव्यवस्था थी, अब प्रदेश विकास की नई ऊंचाई पर है
- 3. MP Accident : केरल कमाने जा रहे मजदूरों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत, 10 घायल
- 4. CG News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल: अफसरों को वर्क डिस्ट्रीब्यूशन, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

