Breaking News
:

CG News : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

CG News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली की है, जहां 23 वर्षीय नूतन दीवान ने अपने ही घर में यह खौफनाक कदम उठाया।


बताया जा रहा है कि नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और बड़े सपनों के साथ ससुराल आई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति से हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से जहां एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us