Create your Account
Ram Navami: रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक, अयोध्यानगरी में धूमधाम से मन रहा रामनवमी
Ram Navami: अयोध्या: रामनगरी अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामनवमी का पावन उत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर दोपहर ठीक 12 बजे एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब सूर्य की किरणों ने भगवान रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह दिव्य क्षण लगभग चार मिनट तक चला और खास बात यह रही कि यह समय भगवान श्रीराम के जन्म का पारंपरिक क्षण माना जाता है।
Ram Navami: इस वर्ष रामनवमी पर रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का दुर्लभ संयोग भी बना, जिससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ-साथ रामलला का अभिषेक, भव्य शृंगार और अन्य पूजन अनुष्ठानों का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने देखा।
Ram Navami: इस दिव्य प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। लगातार तीन दिनों तक सूर्य तिलक का ट्रायल किया गया, जिसमें हर बार दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें सटीक रूप से रामलला के मस्तक तक पहुंचीं।
Ram Navami: सूर्य तिलक के लिए विशेष तकनीकी व्यवस्था की गई थी, जिसमें रिफ्लेक्टर, लेंस और दर्पणों की सहायता से सूर्य की किरणों को नियंत्रित कर लगभग 75 मिमी के आकार में रामलला के ललाट पर केंद्रित किया गया। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुसार अत्यंत सटीक रूप से निर्धारित की गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 63 लाख के ‘कच्चे हीरे’ संग तस्कर गिरफ्तार, 127 कैरेट की चमक ने खोला बड़ा नेटवर्क
- 2. Raipur City News: देवपुरी के पास सड़क मार्किंग जीप में ब्लास्ट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
- 3. Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने दागा करियर का 900वां गोल, रोनाल्डो को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोनों के बीच कितने मैचों का अंतर? जानिए
- 4. Cricketer Rashid - Nabi: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक पर भड़के अफगानी क्रिकेटर्स, राशिद-नबी बोले - 'रमजान जैसे महीने में...'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

