Create your Account
Hormuz Strait Crisis: कई दिनों बाद होर्मुज में फंसा ‘जग वसंत’, एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा
Hormuz Strait Crisis: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आई बाधाओं के बीच फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग वसंत’ सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह यह जहाज गुजरात के एक बंदरगाह पर पहुंचा, जिससे राहत की स्थिति बनी। इससे पहले ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ दोनों जहाजों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया था। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ये जहाज हाल ही में ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखे गए थे।
Hormuz Strait Crisis: ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो क्षेत्रीय संघर्ष के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में फंसे हुए थे। ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ पर कुल 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई थी। ‘जग वसंत’ पर 33 और ‘पाइन गैस’ पर 27 भारतीय नाविक सवार थे।
Hormuz Strait Crisis: इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ जैसे जहाज भी बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुके हैं। भारत में घरेलू और व्यावसायिक जरूरतों के लिए एलपीजी की मांग को देखते हुए यह आपूर्ति बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ईरान से समन्वय स्थापित कर भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की, जिससे संभावित ऊर्जा संकट को टालने में मदद मिली।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्रि की महासप्तमी पर करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, देखें Live
- 2. CG News : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 3. CG News : 10 साल की मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में लगाई फांसी
- 4. CG Legislative Assembly Budget Session: विधानसभा में गूंजा कोरबा जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला, प्रकरण पुलिस को सौंपने की मांग, विपक्ष का वाकआउट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

