Breaking News
:

UP News : बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों पर सख्त दिखे CM योगी, सभी डीएम को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

UP News

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आए हैं। सीएम योगी ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों का त्वरित आकलन कर तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का वास्तविक सर्वेक्षण कराने को कहा है।


UP News : किसानों के हित में सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तुरंत आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को निर्देश दिया कि संयुक्त सर्वेक्षण कर फसल क्षति की सही स्थिति शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को समय पर उचित मुआवजा दिलाया जा सके।


UP News : अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश

सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त को फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क बनाए रखने और सूचनाएं समय पर शासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। फसल क्षति का आकलन होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए।


UP News : किसानों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

सरकार ने फसल नुकसान की सूचना देने के लिए किसानों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी कर दिया है। किसान अब 14447 (KRPH) पर कॉल करके अपनी फसल क्षति की तत्काल जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 और आधिकारिक पोर्टल https://pmfby.gov.in के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और आपदा में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अब सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे फील्ड में जाकर किसानों को समय पर राहत पहुंचाएं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us