Create your Account
CG News : प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका पर किया ब्लेड से हमला, फिर बिजली के तार को पकड़कर की खुदकुशी
- Rohit banchhor
- 27 Mar, 2026
पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में एक प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर ब्लेड से हमला किया और फिर बिजली के तार को पकड़कर अपनी जान दे दी। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने राजेश बारिहा (25), निवासी कांदाडोगर, थाना झारबंद (ओडिशा) का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बसना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राजेश का पिछले एक वर्ष से ओडिशा के चमरडीह गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था।
महिला नवरात्रि मेला देखने अपने पति के साथ मायके गढ़फुलझर आई थी। उसी दौरान राजेश अपने रिश्तेदार के घर गांव में मौजूद था। रात करीब 2-3 बजे के बीच महिला ने उसे मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजेश ने ब्लेड से महिला के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हमला करने के बाद राजेश ने किसी भी तरह से भागने की कोशिश नहीं की। वह पास ही बिजली के खंभे पर चढ़ गया और मेन लाइन तार को पकड़कर अपनी जान दे दी। सुबह ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने पर पूरे गांव में भय और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. Asian News और News Plus21 का “आज की नारी सम्मान सीजन- 3″ का काउंट डाउन शुरु, 08 मार्च को महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य सम्मान समारोह, आइये 2026 महतारी गौरव वर्ष में आप भी हमारे सहभागी बनें
- 3. CG Breaking: बिहार राज्य सभा चुनाव के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक,पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

