MP Accident : तेज रफ्तार कार भूसे से भरी ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 1 घायल
- Rohit banchhor
- 25 Mar, 2026
ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर तेज रफ्तार बलेनो कार भूसे से भरी ट्रॉली से जा भिड़ी।
MP Accident : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने चार दोस्तों की जिंदगी को पलभर में बदल दिया। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर तेज रफ्तार बलेनो कार भूसे से भरी ट्रॉली से जा भिड़ी।
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि चारों दोस्त देर रात चाय पीने के लिए निकले थे, तभी अंधेरे और तेज रफ्तार के चलते सामने आई ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
ट्रॉली चालक की तलाश जारी है और मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

