Create your Account
CG News : फर्जी हॉलमार्क ब्रेसलेट से ज्वेलर्स को 1.86 लाख का चूना, नकली सोना गैंग फिर एक्टिव
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले हाईटेक ठगों का नया खेल सामने आया है। एक सराफा व्यापारी से 1.86 लाख रुपए की ठगी कर ली गई, जहां फर्जी हॉलमार्क वाले ब्रेसलेट के बदले असली सोने के जेवर ले लिए गए।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान पर आरोपी ने खुद को बिहार के भोजपुर का निवासी बताते हुए 22 कैरेट का ब्रेसलेट दिया। ब्रेसलेट पर अंकित HUID नंबर को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के पोर्टल पर चेक किया गया, जहां यह पूरी तरह वैध और प्रमाणित दिखाई दिया।
विश्वास में आकर ज्वेलर्स ने आरोपी को करीब 1.86 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन, अंगूठी और नकद रकम दे दी। लेकिन असली खेल तब सामने आया जब उसी ब्रेसलेट की जांच अधिकृत हॉलमार्किंग सेंटर में कराई गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 22 कैरेट (91.6%) बताया गया ब्रेसलेट वास्तव में महज 6 कैरेट (करीब 24.72%) का निकला। मामले में पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सितंबर 2025 में रायपुर के सदर बाजार में नकली ज्वेलरी से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें गाजियाबाद की मां-बेटे की जोड़ी शामिल थी। पूछताछ में उन्होंने बिलासपुर समेत अन्य शहरों में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देना कबूल किया था।
Related Posts
More News:
- 1. The 50 Winner Shiv Thakare : शिव ठाकरे बने 'द 50' के पहले विनर : फैजू और कृष्णा को हराकर जीती ट्रॉफी, लकी फैन को मिले 50 लाख रुपये
- 2. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
- 3. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
- 4. Asian News और News Plus21 का “आज की नारी सम्मान सीजन- 3″ का काउंट डाउन शुरु, 08 मार्च को महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य सम्मान समारोह, आइये 2026 महतारी गौरव वर्ष में आप भी हमारे सहभागी बनें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

