Create your Account
Raipur City News : विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, पति के बयान से उलझा मामला
- Rohit banchhor
- 27 Mar, 2026
आंबेडकर चौक स्थित घर में हुई इस घटना को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आंबेडकर चौक स्थित घर में हुई इस घटना को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पति इसे आत्महत्या बता रहा है।
मृतका की पहचान पिंकी गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी डायल 112 के जरिए मिली, जब एंबुलेंस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पति ने घटनास्थल की स्थिति में बदलाव कर दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले सुबह 4 बजे वाराणसी में मृतका के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई, लेकिन कुछ ही देर बाद मौत की खबर दे दी गई। इस विरोधाभास ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पिंकी गुप्ता पिछले 22 वर्षों से संतानहीन थीं और इसी कारण उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
आरोप है कि न तो क्राइम सीन को तत्काल सील किया गया और न ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिससे साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 2. MP Board 5th-8th Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं के परिणाम जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
- 3. LPG Crisis in India : एलपीजी से लदे भारतीय झंडे वाले 2 और जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, कितने टन गैस और कब पहुंचेंगे भारत
- 4. CG News : घटारानी धाम में लगी भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर राख, नवरात्रि से पहले हुआ लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

