Create your Account
Iranian Shahed Suicide Drones: ईरान के सुसाइड ड्रोन्स शाहेद का इलाज लेकर सऊदी पहुंचे जेलेंस्की, क्राउन प्रिंस सलमान ने कर ली डील, 200 से अधिक यूक्रेनी एंटी ड्रोन एक्सपर्ट तैनात
- Rohit banchhor
- 27 Mar, 2026
ये एक्सपर्ट पांच खाड़ी देशों को तेहरान के हमलों का जवाब देने में मदद कर रहे हैं।
Iranian Shahed Suicide Drones: नई दिल्ली। रूस के साथ चार साल से जंग लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस वक्त सऊदी अरब के दौरे पर हैं। ईरान युद्ध और पड़ोसी देशों पर तेहरान के ड्रोन हमलों के बीच, यूक्रेन और सऊदी अरब ने डिफेंस डील किया है। जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन के ड्रोन कॉम्बैट एक्सपर्ट जिनके पास रूसी आक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए गए ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोनों का मुकाबला करने का चार साल से अधिक का अनुभव है, ये एक्सपर्ट पांच खाड़ी देशों को तेहरान के हमलों का जवाब देने में मदद कर रहे हैं।
सऊदी अरब के दौरे पर आए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व के कई देशों में 200 से अधिक यूक्रेनी एंटी ड्रोन एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं। यूक्रेन रूस के ड्रोन्स को मार गिराने के लिए अपने सस्ते ड्रोन इंटरसेप्टर, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग उपकरण और विमान-रोधी तोपों के मिश्रण को एक प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम के रूप में प्रचारित कर रहा है। इसके साथ ही कीव ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला समझौता किया है।
जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन के ड्रोन कॉम्बैट एक्सपर्ट जिनके पास रूसी आक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए गए ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोनों का मुकाबला करने का चार साल से अधिक का अनुभव है, ये एक्सपर्ट पांच खाड़ी देशों को तेहरान के हमलों का जवाब देने में मदद कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि यूक्रेन इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या वह होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बहाल करने में कोई भूमिका निभा सकता है। इसके बदले में यूक्रेन उन गल्फ देशों के उन एडवांस एयर डिफेंस मिसाइलों की मांग कर रहा है जो खाड़ी देशों के पास है। यूक्रेन को ऐसी डिफेंस सिस्टम की जरूरत रूसी हमले को रोकने के लिए है।

सस्ते और असरदार हैं यूक्रेन के ड्रोन इंटरसेप्टर-
दरअसल, ईरान द्वारा विकसित शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़े पैमाने पर हुआ है। यूक्रेन ने इन ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए सस्ते और प्रभावी इंटरसेप्टर ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम और एंटी-एयरक्राफ्ट गनों का मिश्रण तैयार किया है। जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन का यह एयर डिफेंस मॉडल युद्ध में परखा हुआ है और अब इसे खाड़ी देशों के साथ साझा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यूक्रेन होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने में भी भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है। हाल के रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रूसी ड्रोनों को रोकने में 97% की प्रभावशाली सफलता दर हासिल की है।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope : हनुमानजी इन राशि वालों पर हमेशा रखते हैं विशेष कृपा, धन-दौलत की नहीं रहती कमी, जानें अन्य राशियों का हाल
- 2. Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार
- 3. Khelo India Tribal Games 2026: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले - खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध
- 4. IND vs NZ T20 WC Final 2026: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी बस एक क्लिक में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

