Create your Account
Raipur City News : सड़क पर चाकू से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बर्थडे बॉय को किया गिरफ्तार
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अनोखी और नियम-विरुद्ध घटना सामने आई है। कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके में कुछ युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर चाकू से केक काटा और जन्मदिन मनाया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।
Raipur City News : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 5-6 युवक एक गाड़ी के चारों ओर खड़े हैं। गाड़ी के बोनट पर केक रखा गया है और बर्थडे बॉय कटारनुमा चाकू से केक काट रहा है, जबकि बाकी साथी शोर मचाकर जश्न मना रहे हैं। युवकों ने न सिर्फ इस तरह जन्मदिन मनाया, बल्कि वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘स्वैग’ दिखाते हुए अपलोड भी कर दिया।
Raipur City News : कबीर नगर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की शिनाख्त आशीष के रूप में की और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raipur City News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद सड़क पर गाड़ी रोककर स्टंट करने, चाकू-पिस्तौल दिखाकर वीडियो बनाने और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे नियम-विरुद्ध काम करने वालों की पहचान वीडियो के आधार पर आसानी से की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।
Raipur City News : यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की गई हरकतों के खतरों को उजागर करती है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे जन्मदिन या किसी भी उत्सव को मनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
- 2. CG News : फर्जी हॉलमार्क ब्रेसलेट से ज्वेलर्स को 1.86 लाख का चूना, नकली सोना गैंग फिर एक्टिव
- 3. CG Accident : काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, देखें वीडियो
- 4. Naxalite Surrender : 73 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47 समेत 14 वेपन सौंपे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

