Create your Account
CG News : निर्माणाधीन मकान में खुले तार से 5 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता भी झुलसे
CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन ने 5 साल की मासूम की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, रोजी-मजदूरी करने वाला रमेश सिंह अपने परिवार के साथ एक अधूरे मकान में चौकीदारी कर रहा था। इसी दौरान नहाते समय उसकी 5 वर्षीय बेटी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख पिता रमेश और मां उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माता-पिता का इलाज जारी है।
घटना के बाद जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का शव लेकर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर परिजनों को समझाइश दी और दोबारा अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि निर्माणाधीन मकान में ‘हुकिंग’ के जरिए अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी और खुले तार ही इस हादसे की बड़ी वजह बने। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, पति के बयान से उलझा मामला
- 2. UP Crime : ‘हैप्पी होली’ कहना पड़ा भारी, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
- 3. Delhi Budget: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान
- 4. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

