Create your Account
CG News : रिसॉर्ट में ‘वाइल्ड मीट पार्टी’ का खुलासा, हिरण के मांस के साथ मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार
- Rohit banchhor
- 28 Mar, 2026
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट में छापा मारा।
CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन करते हुए हिरण का मांस पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट में छापा मारा।
दबिश के दौरान टीम ने किचन से पका हुआ संदिग्ध मांस बरामद किया, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। मौके पर ही रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं।
वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि मांस की सप्लाई जनक बैगा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जब्त मांस को लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. Kalashtami: कालाष्टमी आज: रात में करें ये आसान उपाय, नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष का होगा नाश, जानिए पूजा का शुभ समय
- 3. newsplus21, newsplus21 Chhattisgarh's Leading Web Media, Chhattisgarh Local News, CG News, CG Crime, Raipur City Crime, Raipur City News, Chhattisgarh Viral News, Chhattisgarh Top 10 Stories, CM Vishnu Deo Sai, CM Mohan Lal, CM Yogi,Bastar Naxalite Surrenders
- 4. CG News : कुत्ते के काटने के बाद कराते रहे जड़ी-बूटी से इलाज, 5 महीने बाद युवक की रेबीज से मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

