Create your Account
CG News : युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ब्लैकमेल का आरोप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- Rohit banchhor
- 28 Mar, 2026
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है।
CG News : दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मोहन कुमार रामटेके के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने दो लोगों राजू पाल और सोनिया गोस्वामी पर ब्लैकमेल और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। नोट में लिखा गया है कि दोनों उस पर 10 हजार रुपए देने का दबाव बना रहे थे और पैसे नहीं देने पर किसी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। मृतक ने यह भी उल्लेख किया कि “मेरी मौत को नजरअंदाज न किया जाए” और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। उसके सिर और नाक पर चोट के निशान मिलने से संदेह और गहरा गया है। मृतक के भाई नवीन कुमार रामटेके ने आत्महत्या की थ्योरी को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, मोहन पेशे से पेंटर और कुक था और पिछले 5-6 महीनों से इस इलाके में किराए पर रह रहा था।
उसकी दो बेटियां हैं, जबकि उसकी पत्नी इस समय अस्पताल में भर्ती है और आज ही उसका ऑपरेशन होना था। बताया गया कि मृतक शुक्रवार शाम अस्पताल से घर लौटा था, जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Asian News और News Plus21 के “आज की नारी सम्मान सीजन- 3″ को लेकर जबरदस्त उत्साह, 08 मार्च को महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य सम्मान समारोह, नोट कर लें वेन्यू
- 2. CG News : शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से युवक और सियार की मौत
- 3. Tamil Nadu Election Opinion Poll: तमिलनाडु में सामने आया पहला ओपिनियन पोल, स्टालिन बचा पाएंगे सरकार या NDA का होगा राजतिलक, देखें मैट्राइज-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमान
- 4. IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका, चोट के कारण धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

