Breaking News
:

Raipur City News : साय सरकार की अहम बैठक शुरू,पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर ले रहे हैं जानकारी

Raipur City News

उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की।

Raipur City News : रायपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ की साय सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक अहम उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में प्रदेशभर के कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर जुड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई किसी भी हालत में बाधित नहीं होनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


सीएम साय ने अधिकारियों को यह भी सख्त हिदायत दी कि मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर भरोसा रखें।


बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित ऊर्जा, खाद्य और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के प्रतिनिधियों ने भी सप्लाई की स्थिति पर अपडेट दिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us