Create your Account
MP News : केन नदी में डूबीं दो चचेरी बहनें, परिवार के सामने बुझ गई दो जिंदगियां
MP News : छतरपुर। छतरपुर जिले में आस्था से लौटते एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब केन नदी में नहाने के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
मृतक बालिकाओं की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है, जो ग्राम टटम की रहने वाली थीं। दोनों अपने परिवार के साथ विन्ध्यवासिनी माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद लौटते समय परिवार के साथ केन नदी किनारे रुकीं और नहाने के लिए पानी में उतरीं।
इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से दोनों बहनें डूब गईं। घटना परिवार के सामने ही हुई, लेकिन बचाव का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही गोयरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार की दो बच्चियों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। लवकुशनगर के एसडीओपी नीरज दुबे के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे वर्चुअल बैठक, मिडिल ईस्ट संकट के हालात पर होगी चर्चा
- 2. Himachal Pradesh: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट बैन, सोशल मीडिया पर भी सख्ती
- 3. CG News : कुत्ते के काटने के बाद कराते रहे जड़ी-बूटी से इलाज, 5 महीने बाद युवक की रेबीज से मौत
- 4. Yash Dayal : RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, जानिए वजह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

