Create your Account
Goa nightclub fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत
Goa nightclub fire: नई दिल्ली: गोवा के चर्चित नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ा मोड़ आया है। मापुसा की अतिरिक्त सत्र अदालत ने क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। 6 दिसंबर 2025 को हुए इस हादसे में 25 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिससे पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।
Goa nightclub fire: अदालत के फैसले के बाद दोनों आरोपी फिलहाल नॉर्थ गोवा की कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद हैं। घटना के बाद वे थाईलैंड भाग गए थे, लेकिन 17 दिसंबर को उन्हें डिपोर्ट कर भारत लाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि क्लब का लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया गया था। आरोप है कि एक्साइज विभाग से अनुमति पाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी के नकली हस्ताक्षर कर एनओसी तैयार की गई थी।
Goa nightclub fire: अंजुना पुलिस पहले से आग की घटना की जांच कर रही थी, इसी दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि दस्तावेज पहले से पुलिस के पास हैं और हिरासत जरूरी नहीं है, लेकिन अदालत ने इसे नहीं माना।
Goa nightclub fire: इस मामले में एक अन्य आरोपी अजय गुप्ता को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं, लूथरा भाइयों को राहत न मिलने से उनकी भूमिका अधिक गंभीर मानी जा रही है। अब जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई और सबूत जुटाने में जुटी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ में कोर्टों पर बम धमकियों का सिलसिला जारी, अब बालोद और बेमेतरा में मचा हड़कंप
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
- 3. UP News : कानपुर में BJP-RSS की अहम समन्वय बैठक, सीएम योगी की मौजूदगी में कई मुद्दों पर हुआ मंथन
- 4. Pakistani Terrorist Killed in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

