Create your Account
CG Crime : अज्ञात बदमाशों ने युवक को ईंट-पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतारा, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 28 Mar, 2026
ईंट और पत्थरों से इतना बेरहमी से हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Crime : सक्ती। सक्ती जिले के बंदोरा गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ईंट और पत्थरों से इतना बेरहमी से हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाते हुए बार-बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की निर्ममता को देखकर स्थानीय लोग सहम गए हैं।
घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।
मौके पर एडिशनल एसपी और एसडीओपी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. HQ-9B Air Defense System: चले तो चाँद तक, नहीं तो शाम तक...ईरान इजरायल वार में फिर नाकाम साबित हुए चीन के डिफेंस सिस्टम, आपरेशन सिंदूर में भारत ने भी बना दिया था कबाड़
- 2. Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर
- 3. CG Crime : होली के दिन खून से लाल हुआ GPM, बेटे ने मां का गला घोंटा, पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला
- 4. Iran-Israel War : ईरान का इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला, 500 से अधिक मिसाइलें दागी गईं, तेल अवीव सहित कई शहरों में तबाही
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

