Breaking News
:

CG Crime : होली के दिन खून से लाल हुआ GPM, बेटे ने मां का गला घोंटा, पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला

CG Crime

दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में होली का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तरफ शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी, तो दूसरी ओर पति ने घरेलू विवाद में पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।


पहली घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे आए थे। आरोपी बेटा उन पैसों और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार करते हुए जमीन सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। होली के दिन शराब के नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।


वहीं दूसरी घटना गौरेला थाना क्षेत्र के पड़खुरी पिपरिया गांव की है, जहां होली के दौरान घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी पति बिरजू अगरिया अपनी पत्नी राधा अगरिया के पास होली मनाने आया था। शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने टंगिया से पत्नी के कान, सिर, गर्दन और पीठ पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति को भी चोट लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे जंगल से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला और बीच-बचाव में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us