T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की होगी टक्कर, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर छोटी बड़ी जानकारी
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय टीम (India cricket team) और (England cricket team) के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में नूज़ीलैंड (New Zealand national cricket team) ने साउथ अफ्रीका (South Africa cricket team) को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब सभी की नजरें भारत और इंग्लैंड के इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुआई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe cricket team) और वेस्टइंडीज (West Indies cricket team) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में छह मुकाबले जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारा है, जिससे वह खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी अब तक छह मैच जीते हैं। हालांकि उसे एकमात्र हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टक्कर
यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। खास बात यह है कि उन दोनों टूर्नामेंट में सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही अंत में खिताब भी जीता था। ऐसे में इस मुकाबले का महत्व और भी बढ़ गया है।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े की पिच का मिजाज
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर बनना आम बात है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जिससे ओपनिंग बल्लेबाजों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। मिडिल ओवरों में पिच थोड़ा धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है। हालांकि कुल मिलाकर यह मैदान हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है और 200 से ज्यादा रन का स्कोर भी संभव है।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: बारिश की स्थिति में क्या होगा
अगर बारिश के कारण मैच प्रभावित होता है तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि पहले दिन मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो अगले दिन वहीं से खेल दोबारा शुरू होगा। लेकिन अगर दोनों दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता, तो सुपर-8 में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण इंग्लैंड को फाइनल में जगह मिल जाएगी। वहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: कहां देखें लाइव मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच यह हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन/रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

