Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : लिफ्ट के बहाने लूट का जाल, सुनसान रास्तों पर महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : बलौदा बाजार। अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी सुनसान सड़कों पर महिलाओं को निशाना बनाता, भरोसा जीतकर उन्हें सुनसान जगह ले जाता और फिर जेवर-नकदी लूटकर फरार हो जाता था।
पूरा मामला बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, 80 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लोहे का औजार बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट की पेशकश करता था। कुछ दूरी तय करने के बाद वह सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जेवर और नकदी लूट लेता था। वारदात के बाद वह तेजी से फरार हो जाता, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।
पुलिस के अनुसार आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का निवासी है और दुर्ग क्षेत्र में भी करीब पांच वारदातों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
- 2. PV Sindhu: दुबई में फंसी पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- 'इंटरसेप्शन की आवाजें अब भी गूंज रहीं…'
- 3. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, देखिए Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

