Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी की हत्या कर हादसा बताता रहा पति, पुलिस ने ऐसे खोला राज
CG Crime : बालोद। देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही निकला।
23 फरवरी को देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे सावित्री निषाद का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर गांव में कई दिनों तक कैंप किया गया। जांच के दौरान शक की सुई पति धर्मेंद्र निषाद पर गई।
पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन पत्नी ने घर का काम नहीं किया, जिससे बच्चे भूखे ही स्कूल चले गए। इसी बात से नाराज होकर उसने नदी किनारे पत्नी का गला घोंट दिया।
पुरानी साड़ी फाड़कर रस्सी बनाई और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गले में स्कार्फ लपेट दिया, ताकि लगे कि फंसने से मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर कटर से हमला, 100 से ज्यादा टांके, कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
- 2. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
- 3. West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बात दी तारीख, 294 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव
- 4. CG News : मेडिकल कॉलेज परिसर में भड़की आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस जलकर राख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

