Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में छापा मारकर 16 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 25 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पहले गोपनीय तरीके से इसकी पुष्टि की। पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर 16 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
CG Crime: 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त* छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 3,59,470 रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, 22 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल फोन का उपयोग जुआ संचालन और आपसी संपर्क के लिए किया जा रहा था।
CG Crime: 3 बाइक और 3 कार जब्त
मौके से तीन मोटरसाइकिल और तीन चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह जुआ अड्डा लंबे समय से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर और दुर्ग जिले के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, नारायण टंडन, डिजेन्द्र निर्मलकर, पुनीत राम साहू, विनोद अमरदास, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, संजय साहू और महेंद्र साहू शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : 2 रोडवेज बसों और ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
- 2. CG News : बच्चा चोर समझकर ऑटो चालक को पेड़ में बांधा, फिर डंडे व चप्पल से की पिटाई
- 3. UP News : नवरात्रि से शुरू होगा मिशन शक्ति का नया चरण, महिला दिवस पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा
- 4. MP News : रंगपंचमी पर उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

