Breaking News
Create your Account
Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Crime News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक बिरयानी सेंटर के डीप फ्रीजर से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
Crime News : जानकारी के अनुसार, बीकेटी क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज के सामने स्थित एक बिरयानी सेंटर पिछले चार दिनों से बंद था। दुकान मालिक सनी रावत के पिता का निधन हो जाने के कारण दुकान बंद रखी गई थी। रविवार को जब सनी ने चार दिन बाद दुकान खोली और डीप फ्रीजर की जांच की, तो अंदर एक युवक का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Crime News : सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय पाल के रूप में हुई। वह बीकेटी क्षेत्र का ही निवासी था और पत्नी से अलग रहने के बाद अकेले रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार से लापता था।
Crime News : फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव बिरयानी सेंटर के फ्रीजर तक कैसे पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और आशंका का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Kumbh Viral Girl ‘Monalisa’: कुंभ वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’ निकली नाबालिग, पति पर POCSO के तहत केस दर्ज, जांच में सामने आई असली उम्र
- 2. Viral Video:कांकेर हाईवे में तेंदुओं की एंट्री, नंदनमारा गांव में दिखा जोड़ा, देखिए VIDEO
- 3. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
- 4. CG News: आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

